Ballia: 34 उप निरीक्षकों के तात्कालिक प्रभाव से स्थानांतरण हुए

"25 चौकियों को मिले नए इंचार्ज"

Update: 2025-02-20 09:45 GMT

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 34 उप निरीक्षकों के तात्कालिक प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं।

इस फेरबदल में 25 पुलिस चौकियों को नए इंचार्ज मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित उप निरीक्षकों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Tags:    

Similar News