Ballia: जिले के 10 प्रमुख चौराहे तीन करोड़ की लागत से हाईटेक होंगे
"इन कार्यों को जिला सड़क सुरक्षा समिति के नियंत्रण में पूरा किया जाएगा"
बलिया: बलिया शहर के 10 प्रमुख चौराहों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इनमें बड़ी एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, पीए सिस्टम और हाई-टेक कैमरे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा इन चौराहों के उन्नयन का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर परिवहन विभाग ने 3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन कार्यों को जिला सड़क सुरक्षा समिति के नियंत्रण में पूरा किया जाएगा।
हाईटेक बनने वाले प्रमुख चौराहे
टीडी कॉलेज चौराहा
कुंवर चौराहा
एनसीसी तिराहा
बस स्टैंड तिराहा
चित्तू पांडे तिराहा
रेलवे स्टेशन चौराहा
शहीद चौक
हनुमान मंदिर चौराहा
कदंब चौराहा
जगदीशपुर चौराहा
img-20250401-wa0015.jpg
इस योजना के तहत बलिया शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।