बलिया: जिले के नरही थाने पर तैनात महिला सिपाही भारती यादव ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करते हुए एक नई मिसाल पेश की है। 2021 बैच की आरक्षी भारती यादव का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।

प्रतिभाशाली भारती ने ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी और अंततः यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारती यादव ने न सिर्फ बलिया पुलिस, बल्कि पूरे विभाग को गौरवान्वित किया है।

भारती की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

Tags: