Bahraich: लखनऊ से संस्कार में आए दो युवक डूबे, तीन की मौत

Update: 2025-09-18 06:36 GMT

बहराइच: जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में बीती बुधवार की रात सरयू नदी में नाव पलटने से तीन युवकों की डूबकर मौत हो है। पूरी रात चले सर्च अभियान के बाद गुरुवार की सुबह तीनों का शव व नाव बरामद किया गया है। बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में निम्दीपुर ग्राम पंचायत के ठाकुर पुरवा में दसवां संस्कार में लखनऊ से शामिल होने आए दो युवकों समेत एक ग्रामवासी नाव सहित सरयू नदी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय अजय पुत्र महादेव की गर्भवती पत्नी की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी।

बुधवार को उसका दसवां संस्कार था जिसमें शामिल होने अजय के रिश्तेदार 19 वर्षीय गोपी निषाद पुत्र स्व बड़कऊ व 16 वर्षीय अंकुश निषाद पुत्र दीपू निवासीगण हैदरकैनाल राजाजी पुरम सी ब्लॉक थाना राजाजी पुरम जनपद लखनऊ बुधवार को अजय के घर आए थें। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दसवां संस्कार के बाद अजय के साथ गोपी व अंकुश नाव सवार होकर गांव के बगल बह रही सरयू नदी में चले गए। देर तक वापस न आने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग नदी में तलाश शुरू कर दी लेकिन कुछ पता न चल सका। परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। तो गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने 19 वर्षीय गोपी का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर सरयू नदी से बरामद किया है वही उसके कुछ दूर आगे नाव व पतवार भी नदी से बरामद हुई है। जिसके बाद कैसरगंज कोतवाली अंतर्गत गण्डारा चौकी प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों संग नदी में सर्च अभियान तेज कर दिया तो सुबह करीब साढ़े दस बजे अजय व अंकुश का भी शव वही बगल में दस मीटर पूरब उत्तर में शैवाल में फंसा हुआ बरामद किया गया। तीन युवकों की दर्दनाक मौत से पूरे गांव व क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीदार कैसरगंज तैनात है। पुलिस बल स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में सर्च अभियान में जुटा है। पीएसी बल भी बुलाया गया हैं लेकिन नाव व तीनों शव बरामद कर लिया गया है। अजय के घर दसवां संस्कार था उसी में शामिल होने दो अन्य युवक भी लखनऊ से आए थे। शवों के पीएम व अन्य कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags:    

Similar News