Bahraich: गोवंश वध आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

Update: 2026-01-22 06:22 GMT

बहराइच: जरवल रोड के ग्राम मुड़ियाडीह जंगल में बृहस्पतिवार तड़के गोवंश वध की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसआई बिंदेश्वरी यादव, उपनिरीक्षक दिनेश कुशवाहा और अन्य टीम जंगल में पहुंची। पुलिस को देख आरोपी कटे जानवर का मांस, बांका और रस्सी लेकर भागने लगे और फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जाफर पुत्र मुश्ताक को पैर में गोली लगने के बाद घेराबंदी कर पकड़ा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा।

मौके से दो अन्य आरोपी हकीम पुत्र ताहिर और रिज़वान पुत्र सैयद को भी गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी अकबर अली की तलाश जारी है। पुलिस ने जाफर के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। साथ ही मौके से गोवंश का मांस, बांका और रस्सी भी मिले।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उन्हें गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News