Baghpat: बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हुई

जवान छुट्टी पर अपने गांव सांकलपुट्ठी आया हुआ था

Update: 2025-03-07 06:00 GMT

बागपत: पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ जवान सुनील (40) पुत्र सत्यपाल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जवान छुट्टी पर अपने गांव सांकलपुट्ठी आया हुआ था।

गुरुवार सुबह 11 बजे राकेश ने बताया कि सुनील अपने चचेरे भाई शुभम की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को बाइक से गए थे। रात में जब वह घर लौट रहे थे, तभी करीब 12:30 बजे टटीरी कस्बे के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा

टक्कर के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक सीमेंट के पोल से जा टकराई, जिससे उसमें आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में बीएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News