Badaun: राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर नूर अफशा और कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Update: 2025-07-02 09:04 GMT

बदायूं: समाजवादी पार्टी बदायूं की विधानसभा अध्यक्षा नूर अफशा नूरी ने महिला कार्यकर्ताओं संग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नूर अफशा ने कहा कि हरियाली बढ़ाने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है। नूर अफशा ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच केवल राजनीतिक नहीं है। वे पर्यावरण संरक्षण को भी उतना ही महत्व देते हैं। सभी ने पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर खजाना देवी, नईमा, पिंकी जाटव, मीना जाटव, मनोज कुमारी, लक्ष्मी देवी, रुपा यादव आदि मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News