Badaun: आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन होगा
बैठक मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित किया जायेगा
बदायूं: उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में आज बुधवार को मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित रहेगें,
इच्छुक कृषक किसान दिवस में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।