Badaun: हामिद अली खां राजपूत ने जन्मदिन पर लगाया पौधा

Update: 2025-07-08 07:01 GMT

बदायूं: सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत के जन्मदिन के मौके पर ककराला के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। शाह इब्राहिम बाबा के मजार पर पहुंचकर पौधारोपण किया।

फिर चादर पोशी हुई। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी आबिद अली ख़ां ने हिंदुस्तान में अमनो अमान के लिए दुआ की। पुलिस चौकी ककराला पहुंचकर पौधारोपण किया गया। हामिद अली खान राजपूत ने अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों से अपील की एक पौधा जरूर लगाए और वातावरण हरा भरा बनाएं।

अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत के इस काम को बहुत सराहा और कहा यह बहुत अच्छी पहल है। नगर पालिका परिषद ककराला के अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी, और बड़े बाबू शमशाद खान के साथ नगर पालिका में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज ककराला राजेंद्र सिंह, हाफिज आमिल सकलैनी, सभासद जैनुलाब्दीन लकी, मौलाना अफरोज, मुदस्सिर खान, जीशान अंसारी, अदनान खान आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News