Badaun: बिसौली में 27 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला
"प्रदेश की प्रसिद्व 10 कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है"
बदायूं: जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅॅू के तत्वाधान में दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय बिसौली परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की प्रसिद्व 10 कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है।
इन कम्पनियों में लगभग 800 पद रिक्त हैंं। समस्त अभ्यर्थियों अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।