बदायूं: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा की सख्ती के बावजूद पालिका के कुछ कर्मचारी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिस लापरवाही की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर के मोहल्ला सोथा में निज़ामी प्रेस वाली में डाक्टर कमर लईक के मकान के पास लगी स्ट्रीट लाइट काफी दिनो से खराब है। वहीं मास्टर अनवार की गली के पास लगी स्ट्रीट लाइट काफी दिनो से खराब है। स्ट्रीट लाइट शो पीस बनी हुई हैं।
काबिल गौर बात यह है कि पिछले पांच दिन से पालिका के जिम्मेदारों को यह मालूम है कि शहर के मोहल्ला सोथा में दो स्ट्रीट लाइट खराब हैं, गली में अंधेरा रहने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उसके बावजूद स्ट्रीट लाइट अभी तक ठीक नही हुई है। बरसात का मौसम और गली मे अंधेरा रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।