Badau: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने इंटरलाकिंग, हॉटमिम्स सडकों का उद्घाटन किया
बदायूं: मंगलवार को चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शहर के सिविल लाइन में इन्द्रा चौक स्टेशन रोड पर चर्च कम्पाउण्ड सड़क व नाली निर्माण, इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य एवं बरेली बदायूं मेन रोड पर नाहर खॉ सराय कब्रिस्तान से पानी की टंकी होते हुए रिजवान के फाटक तक हॉटमिक्स द्वारा सुधार कार्य का उद्घाटन किया। नगर पालिका ने करीब 16 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया है। चेयरपर्सन ने उदघाटन करके इस सडक को जनता को समर्पित किया है। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि अच्छी सड़कें नगर के विकास का आईना होती हैं। नगर के प्रत्येक वार्डों में नागरिकों की मांग के अनुसार जर्जर सड़कों व नालियों का जीर्णोद्वार विकास कार्य कराया जा रहा है। स्टील लाइट, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी एवं सड़कों का निर्माण हो रहा है।
चेयरपर्सन ने कहा कि अपने अपने वार्ड में लोग स्वयं स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। जनता के साथ जो वायदे किए गए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव की दृष्टि से काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास कर रही है। लोकार्पण में सभासद ममता, जया साहू, अरविन्द राठोर यूनुस अल्वी, हाजी अलाउद्दीन, समीर अन्सारी, नवाब शाए, गुलाब शाह, नूर राजा, अफसर अली खां, अखलाक खां, इज्जत अली, आसिम मशकूर, मिवकी चन्द, नानू नवीन मैसी अनिल मेसी, आयुष मैसी, श्यामपाल सिंह, एच एफ चन्द आदि मौजूद रहे।