Badalpur: पुलिस चयनित अभ्यर्थियों और होनहार छात्रों का आदर्श युवा समिति-बादलपुर ने बढ़ाया हौसला
बादलपुर: आदर्श युवा समिति-बादलपुर द्वारा गांव से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 09 अभ्यर्थियों और कक्षा 10वीं व 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर चयनित युवाओं और मेधावियों को फूल-माला पहनाकर, शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा जगदीश नम्बरदार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जयवती नागर, ग्राम प्रधान ज्ञान नागर, करप्शन फ्री इंडिया संगठन से परवीन भारतीय, समाजसेवी आलोक नागर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आदर्श युवा समिति के सक्रिय सदस्य जित्ते फौजी, मनोज नागर, जितेंद्र नागर, डॉ. विक्रम, डॉ. मुस्ताक, आनंद भगत, मोहित नागर (BDC) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा साथी इस समारोह में मौजूद रहे।
समिति ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में गांव के बच्चे IAS, PCS, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर गांव का नाम रोशन करेंगे। सभी ने सम्मानित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके उत्साह को सराहा।