Azamgarh: पहली ही बारिश में डूबी नगर पंचायत की व्यवस्था, नालियों में भरा गंदा पानी

Update: 2025-05-31 07:02 GMT

आजमगढ़: आदर्श नगर पंचायत निजामाबाद की पोल पहली बारिश में ही खुल गई। हर वार्डो की नालियों की दशा बद से बदतर दिखाई।चुनाव के पहले वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श नगर पंचायत को चमकाने का सपना दिखाने वाले की पोल बरसात की पहली बारिश ने ही खोल दिया।हर वार्डो की नाली की बात छोड़िए खुद नगर पंचायत में ही पानी भरा रहा।

समाज सेवी अरुण कुमार और वार्ड नंबर एक की सभासद कुलदीप कौर ने यह आरोप लगाया है कि हम लोगों ने आदर्श पंचायत निजामाबाद के हर वार्डो की नालियों की साफ सफाई के लिए लिखित शिकायत देकर नगर पंचायत को अवगत करा दिया था। अरुण कुमार समाज सेवी ने कहा कि हमने बरसात के पहले ही हर वार्डो की की नालियों के साफ सफाई कराने के लिए पहले ही कह दिया था कि नालियां साफ रहेगी तो पानी रुकेगा नहीं रोड साफ रहेगा।मगर नगर पंचायत हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक रोड से ठाकुर द्वारा तक नालियां जाम रही साफ सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हर वार्डो की दशा बहुत दयनीय है। नालियों टूटी हुई हैं।नगर पंचायत में भी पानी भरा हुआ है।

Tags:    

Similar News