Azamgarh: इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी रिन्यूअल शुरू

इंडेन गैस उपभोक्ता रिन्यू करवाएं अपनी ई-के.वाई.सी.

Update: 2025-05-31 07:18 GMT

आजमगढ़: इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की एल.पी.जी. वितरक कंपनी इंडेन सभी उपभोक्ताओं की नए सिरे से ई-के.वाई.सी. करवा रही है।इस संबंध में अनुज इंडेन ग्रामीग वितरक गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के अंतर्गत गोरखपुर एरिया ऑफिस की ओर से एरिया मैनेजर रवि चंदेरिया ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को हिदायत दी कि वे सभी उपभोक्ताओं की ई-के.वाई.सी. करवाएं ।ई-के.वाई.सी.करवाने का उद्देश्य है कि जो डुप्लीकेट कनेक्शन हैं या ग्राहक की मृत्यु के पश्चात कुछ कनेक्शन उन्हीं के नाम अभी भी चल रहे हैं एवं बी.पी.एल कार्ड धारकों को जो सुविधाएं मिलनी हैं वह सब पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को मिल सकें। उन्होंने 3 बिंदुओं पर जोर देते हुए बताया कि अपना प्रमाणीकरण करवाने हेतु जो डिलीवरी मैन डिलीवरी के दौरान आते हैं उनसे बायोमैट्रिक, गैस एजेंसी या फिर इंडियन ऑयल वन एप के माध्यम से स्वयं भी अपना प्रमाणीकरण करवा सकते हैं जो कि आवश्यक है ।

इसी क्रम में इंडियन ऑयल के विक्रय अधिकारी प्रिंस प्रभात खुद फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News