आजमगढ़; निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दयालपुर में दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है जिस संदर्भ में शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर व निजामाबाद तहसील के एसडीएम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए।

जिस पर कमिश्नर ने गांव के लेखपाल गजेंद्र भट्ट के प्रति काफी नाराजगी जताई और मौके पर ही लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।

Tags: