Ayodhya : दोपहर जैसा रात भी गर्म, 40 डिग्री सेल्सियस

Update: 2024-06-18 09:15 GMT
 Ayodhyaअयोध्या । जिले में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि रात भी दोपहर की तरह गर्मी का अहसास करा रही है। रात का भी न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ। रात में भी भीषण गर्मी से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। पखवारे भर से अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
जिले का अधिकतम तापमान तो मई से ही लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमन भी कभी 29 तो कभी 30 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों से तो लगातार रात को भी 30 डिग्री के पार चल रहा है, जिससे रात में भी दोपहर जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हालत बेहद खराब होते चले जा रहे हैं।
दिन में धूप की तेज तपिश और लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद रह रहे हैं। शाम को ही घर से बाहर आ रहे हैं फिर भी राहत सिर्फ इस बात की मिल रही है कि सूरज की तपिश से बच जा रहे हैं, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। रात में भी तापमान अधिक होने से तपिश इतनी अधिक हो रही है कि कूलर हो या पंखे राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं जिससे गर्म हवा निकल रही है।
एसी वालों को जरूर कुछ राहत मिल रही है, लेकिन 16 डिग्री पर चलाने के बाद भी आम दिनों की तरह कूलिंग नहीं मिल रही है, हालांकि उन्हें गर्मी से बहुत हद तक राहत जरूर मिल रही है। रात में भी तेज गर्मी की वजह से बहुत से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, सुबह उठते ही पूरा दिन धूप की तपिश और लू खराब कर दे रही है।
घर के बाहर निकलने पर आंच लग रही है और पंखे भी गर्म हवा उगल रहे हैं। हफ्ते भर से जारी गर्मी के कारण घरों की छत और दीवारें तपने लगी हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया था। सोमवार को पारे में एक डिग्री की गिरावट होने के बाद भी भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 पर पहुंच गया। इस बीच 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा झुलसाती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।
Tags:    

Similar News

-->