Ayodhya: एनएच-27 पर ट्रेलर से टकराई डबल डेकर बस, जनजीवन प्रभावित

Update: 2026-04-01 07:29 GMT

अयोध्या: रुदौली के रौजागांव ओवरब्रिज पर दुर्घटना, ड्राइवर-खलासी गंभीर

अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस सामने चल रहे ट्रेलर से जा टकराई, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बस चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार अधिक थी और ओवरब्रिज पर अचानक ट्रेलर के सामने आने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Tags:    

Similar News