Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर भवानीपुर मोड़ के पास बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक युवती सहित तीन लोगों की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार की शाम को एक सवारी ऑटो चालक मछलीशहर से सवारी भरकर सिकरारा की तरफ जा रहा था। भवानीपुर मोड़ के पास दो युवतियां ऑटो से उतरीं। एक युवती दूसरी को सड़क पार कराने के लिए साथ जाने लगी।
Tags: