कॉलोनी में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश...नाकाम हैवानों ने परिजनों को भी पीटा, दहशत का माहौल

कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

Update: 2020-09-29 13:37 GMT

DEMO PIC 

उत्तर प्रदेश। गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा सोमवार की देर रात अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी शोएब, जुनैद खान, नदीम, अफसीन तथा आदिर नामक पांच लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने बताया कि पांचों ने किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया जब उसने विरोध किया तो पांचों ने उसके साथ मारपीट की।

रणविजय सिंह ने बताया कि किसी तरह से बचकर किशोरी अपने घर गई। वहां भी पहुंचे आरोपियों का जब लड़की के भाई-भाभी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा लोगों ने शोएब और जुनैद को पकड़ लिया जबकि उनके तीन साथी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Similar News