देश के तीन धरोहर अटल आडवाणी मुरली मनोहर: श्रीकांत जायसवाल

Update: 2023-04-06 09:14 GMT

कुशीनगर: भाजपा स्थापना दिवस पर आज गुरुवार को जटहाँ बाजार में भाजपा विशुनपुरा मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा के 44वां स्थापना दिवस पर ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तीन धरोहर अटल अडवाणी मुरली मनोहर इन तीन त्रिदेव के राष्ट्रवादी सोच और सिद्धांतों के वजह से पूरे देश में राष्ट्रीय विचार धारा की लहर चल रही है। मोदी और योगी के रूप में अवतरित इन दो महापुरुष के रूप में जनता स्वीकार कर चुकी हैं आने वाले समय मे भाजपा पूर्ण ही नही संपूर्ण बहुमत की देश में सरकार बनायेगी, उन्होंने एक शायरी अंदाज में कहा कि "24 कैरेट के बाँकावीर दिलेर मिला है यूपी को, लगता हैं पहली बार गब्बर शेर मिला हैं यूपी को" सुनकर कार्यकर्ताओं ने तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुँह मिठा कराया।

इस दौरान जटहाँ बाजार के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भोला जायसवाल भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक हीरालाल कुशवाहा मंडल कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा एवं बूथ अध्यक्ष 20, 21,22,23,24,25 के रामायण पांडेय, प्रमोद जायसवाल, प्रमोद रौनियार, मंटू कुशवाहा, पन्नेलाल चौहान, नरेश कुशवाहा तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल पार्टी के कर्मठ्ठ कार्यकर्ता पिछडा मोर्चा महामंत्री शिब्बन मोदनवाल रामधारी खरवार, लल्लन व्याहुत, पूर्व प्रधान प्रमोद चौरसिया, टाईचुन रौनियार संतोष जायसवाल, आलोक जायसवाल मुन्ना व्याहुत आदि मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News

-->