मेरठ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। 4 साल 5 महीने में मैदान तैयार हुआ है। निर्माण कंपनी की लापरवाही और दो साल कोरोना के कारण खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। निर्माण कंपनी ने खेल विभाग को इसे हैंडओवर कर दिया है। हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण कार्य 25 जून 2018 को शुरू हुआ। पांच करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत से यह मैदान तैयार हुआ है। निर्माण कंपनी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मेरठ इकाई द्वारा मैदान को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले यूपीपीसीएल गाजियाबाद इकाई मैदान का निर्माण कर रही थी।
पिछले तीन दिन से हॉकी खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को स्प्रिंकलर की टेस्टिंग के बाद खेलने का मौका मिला तो उन्होंने जमकर अभ्यास किया। फव्वारे से निकलती बूंदों ने खेल के एहसास को और अधिक रोमांचक बनाया। योगेंद्रपाल सिंह, आरएसओ ने बताया कि नारियल तोड़कर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय अनुभव लिया। अब जिले में हॉकी की तस्वीर बदलेगी।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
न्यूज़ क्रेडिट: royalbulletin