Amethi: फंदे से लटकी मिली महिला, मौके पर पहुंची पुलिस

Update: 2026-03-03 11:32 GMT

अमेठी: अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सवनगी गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला की लाश अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पीपरपुर थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि सवनगी गांव में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर परिवार स पूछताछ की। मृतक महिला का नाम करिश्मा पाल (27) है। उसकी अप्रैल 2025 में जनपद सुलतानपुर के थाना धम्मौर अंतर्गत नरहरपुर गांव में हुई थी।

मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल से कुछ अनबन चल रही थी इसीलिए करिश्मा पिछले नवंबर माह से अपने मायके में ही रह रही थी। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी स्पष्ट रूप से अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News