Ambedkarnagar: पुलिस लाइन में बच्चों के लिए खास चिल्ड्रेन पार्क शुरू

Update: 2025-09-06 05:12 GMT

अम्बेडकरनगर: पुलिस लाइन स्थित चिल्ड्रेन पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करवाते हुए 5 सितंबर को शुभारम्भ जनपदीय वामासारथी अध्यक्षा श्रीमती ट्विंकल झा एवं वर्णिका सुपुत्री पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार अपनी गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित रहे। चिल्ड्रेन पार्क का सौंदर्यीकरण पुलिस परिवार के बच्चों के मनोरंजन एवं स्वस्थ वातावरण हेतु किया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा सभी को पार्क के लाभ प्राप्त करने हेतु व संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा चिल्ड्रन पार्क की बच्चों के जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। जिसमें कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News