अंबेडकर नगर: रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 05 संघतिया में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के साथ बैठक कर वार्ड की महिलाओं को रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन परिचय के बारे बताया गया और वार्ड नंबर 15 शहजादपुर में सफाई अभियान चलाकर घाट की सफाई कराई गई और नगर पालिका कार्यालय में महिला सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

उक्त अभियान में रवि उपाध्याय अर्बन विशेषज्ञ, जशवंत सिंह यादव, जलकल प्रभारी, मोo इसराइल सफाई प्रभारी, SBM टीम सत्यम अग्रहरि, ज्ञान सिंह यादव, धीरज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सफाई नायक आदि नगर पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Tags: