Ambedkar Nagar: सीडीओ ने अस्थाई गौशाला में गायों का पूजन किया

"37 गौशाला में 1480 गौवंश का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण"

Update: 2025-04-03 03:08 GMT

अंबेडकर नगर: गो संवर्धन एवं गो सेवा दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सिसवा विकास खंड अकबरपुर में गो सेवा कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर गो बंशों की पूजन करते हुए गोवंशों को गुड़ केला पशु आहार एवं हरा चारा खिलाया गया ।इसी प्रकार से जनपद के समस्त 37 गौशालाओं में गो सेवा दिवस काआयोजन किया गया। समस्त पद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कुल 1480 गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा खंड विकास अधिकारी द्वारा गोवंसो हेतु भूसा चारा पशु आहार के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारी को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक गणमान्य व्यक्तियों एवं जनमानस को गो सेवा से जोड़ा जाय। मौके खंड विकास अधिकारी अकबरपुर पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर

सकरवारी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । इस दौरान समस्त जनमानस से गौ सेवा हेतु को संरक्षण एवं संवर्धन कोष में दान देने की अपील की गई।

Tags:    

Similar News