Aligarh: दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत हुई

महिला और बच्ची गंभीर घायल

Update: 2025-05-12 13:32 GMT

अलीगढ़: जिले के बरला थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा पहाड़ीपुर गांव के पास उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गर्वित सिंह ने बताया कि इस टक्कर में अमरचंद, गुड्डू शर्मा और मुकुल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल महिला और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Tags:    

Similar News