Aligarh अलीगढ़ : अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर बन रहा फ्लाईओवर अब तेजी से आकार ले रहा है। पिलर के ऊपरी हिस्सों पर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही जुलाई से सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
इसके लिए स्लोब वाले हिस्से में खुदाई का काम भी शुरू होगा, जिसके लिए निर्माण एजेंसी ने सभी सुरक्षा उपाय कर लिए हैं। यह फ्लाईओवर कुल 630 मीटर लंबा होगा और इसके निर्माण में कुल 12 खंभों (पिलर) पर सब-स्ट्रक्चर का काम किया जा रहा है। इनमें से दो पिलर का काम पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष 10 पिलर के सब-स्ट्रक्चर कार्य को गति देने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
परियोजना के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि सुपर-स्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही, जुलाई में ही साइडों से रिटेनिंग वॉल (आरई वॉल) का काम भी शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर की कुल लागत 71 करोड़ रुपये है और इसे दिसंबर 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह फ्लाईओवर क्वार्सी चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।