अलीगढ़: आज संविधान दिवस के अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ के निर्देशन जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं पूर्ण प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई ।

भारत का संविधान अंगीकृत किए जाने की 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई ।

“हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता, और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं ।

Tags: