इलाहाबाद: उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सभाजीत सिंह को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वीके सिंह ने दी। रजिस्ट्रार वी.के.सिंह ने बताया कि कुलाधिपति के आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में दायर मुकदमों की पैरवी करने का अधिकार अधिवक्ता सभाजीत सिंह को होगा।