Lucknow लखनऊ। अखिलेश यादव ने एलपीजी और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पैदा हो रहे संकट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का संकट सामने आया है, उससे देश की अर्थव्यवस्था और कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है।
अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस स्थिति से जल्द बाहर निकलेगी और आम लोगों को राहत देगी। उन्होंने कहा कि अगर यह संकट लंबे समय तक बना रहा, तो उद्योग और व्यापार को बड़े पैमाने पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि एलपीजी यानी लिक्विड पेट्रोलियम गैस को लेकर स्पष्ट नीति और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि एलपीजी को “लापता गैस” नहीं बनने देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा सुरक्षा किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है और इस क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।