अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम बदलने की तैयारी में है पार्टी

Update: 2026-06-23 15:21 GMT
Lucknow लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav मोहन यादव और उनके परिवार पर लगे जमीन से जुड़े आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने ही नेताओं को बदनाम करने और मुख्यमंत्री बदलने की साजिश रच रही है।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मोहन यादव पर लगाए जा रहे आरोप भाजपा की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यदि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमीन संबंधी आरोप लगाए जा रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने के आरोप पहले से चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कोई नई बात नहीं है और भाजपा इन तथ्यों से पहले से परिचित है।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा तीन राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने का रास्ता तलाश रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को हटाने की तैयारी कर रही है और इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी हटाने की रणनीति बनाई जा रही है। उनके अनुसार, मौजूदा आरोप इसी राजनीतिक योजना का हिस्सा हैं।
अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और
समाजवादी
पार्टी की "साइकिल" इस बार पहले से ज्यादा तेज गति से चलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से राजनीतिक समीकरण बदलेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। हालांकि भाजपा की ओर से अखिलेश यादव के इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Tags:    

Similar News