आगरा: खाद की किल्लत पर दिवाली के बाद प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Update: 2021-11-03 10:12 GMT

फाइल फोटो 

Click the Play button to listen to article

जनता से रिस्ता वेबडेसक | भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ललितपुर से लौटते हुए बरौली अहीर के बाद गांव में मंगलवार देर रात पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें खाद की किल्लत की परेशानी बताई। फोन पर हुई बातचीत में टिकैत ने कहा कि देशभर में खाद की किल्लत हो रही है। यह सरकार खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दिवाली बाद खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि खाद की कमी और कालाबाजारी के बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता को अवगत कराया गया है। आंदोलन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत आगरा: खाद की किल्लत पर दिवाली के बाद प्रदर्शन,आगरा: खाद की किल्लत पर दिवाली के बाद प्रदर्शन,

ललितपुर से दिल्ली जाते समय आगरा के बाद गांव के समीप रुके किसान नेता राकेश टिकैत का भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। किसान नेता रणवीर सिंह के आवास पर कुछ देर कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद टिकैत का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News