दो दिन बाद लखनऊ, सीतापुर, बरेली में बरेसेंगे बादल

Update: 2022-08-09 10:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसूनी ट्रफ लाइन यानी बारिश करने वाले बादलों का झुंड दक्षिण की ओर खिसक गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार उड़ीसा और उत्तरी आन्ध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बन जाने की वजह से मॉनसूनी धारा खिसक गई है। दो दिन तक यही स्थित बनी रहेगी। इस बीच लखनऊ और आसपास के इलाकों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, हालांकि हवाएं तेज चलेंगी। इसके बाद 11 अगस्त से मौसम के समीकरण बदलना शुरू हो जाएंगे।

दो दिन बाद लखनऊ, सीतापुर, बरेली में बरेसेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 48 घंटे बाद स्थितियां बदलने की उम्मीद है। दक्षिण में बना दबाव का क्षेत्र इस दौरान कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसूनी धारा मध्य भारत की ओर खिसक आएगी। इससे लखनऊ समेत सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मेरठ आदि इलाकों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।source-toi
Tags:    

Similar News