मथुरा: लखनऊ विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से साइबर सिक्योरिटी व आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस में पार्ट टाइम एमटेक की पढ़ाई शुरू होगी. इसका सिलेबस तैयार कर लिया गया है. फैकल्टी बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी जाएगी. एलयू में सत्र 2024-25 से दो नए विषयों में पार्ट टाइम एमटेक की पढ़ाई आरंभ होगी. बीते वर्ष 12 सितंबर, 2023 को हुई विद्या परिषद बैठक में पाठ्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दी गई थी. इसके मद्देनजर विवि के इंजीनियरिंग संकाय में कंप्यूटर साइंस स्पेशलाइजेशन इन एआई और कंप्यूटर साइंस स्पेशलाइजेशन इन साइबर सिक्योरिटी में पार्ट टाइम एमटेक पाठ्यक्रम की शुरूआत होगी. दोनों पाठ्यक्रमों में 20-20 सीट पर दाखिले लिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार बता दें कि अधिष्ठाता इंजीनियरिंग संकाय प्रो. एके सिंह ने बताया कि समय की मांग के अनुसार एआई और साइबर सिक्योरिटी में पार्ट टाइम एमटेक कोर्स शुरू किया जा रहा है. जिसका सिलेबस तैयार कर लिया गया है. माह के अंत में फैकल्टी बोर्ड की बैठक अधिष्ठाता प्रो. एके सिंह का कहना है कि इसी माह के अंत तक फैकल्टी बोर्ड की बैठक का आयोजन किया जाएगा. जिसमें एआई और साइबर सिक्योरिटी के पार्ट टाइम पाठ्यक्रम के सिलेबस समेत अन्य मुद्दों को पास कराने की कोशिश रहेगी.

आरटीई नौ हजार से अधिक बच्चे चुने

आरटीई में निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के आवेदन जारी है. दूसरे चरण के आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं पहले चरण की सूची जारी कर दी गई है. पहले चरण की प्रवेश पूरी करनी है. पहले चरण में 12,953 आवेदन निजी स्कूलों में लिए थे. 9,691 बच्चों को विद्यालयों का आवंटन कर दिया. बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि चयनित बच्चों की सूची अनुमोदन के लिए डीएम के पास जाएगी. उन्होंने कहा कि पहली सूची में जिनकाआवंटन नहीं हुआ, वो दूसरे चरण या बाद के चरणों में आवेदन कर सकते हैं.

Tags: