सरकारी आकड़ों में 12594 सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन जल रहे अलाव
बड़ी खबर
लखनऊ। कड़ाके की ठंड में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए योगी सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। कंबल, अलाव और रैनबसेरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी नजर है। सूबे के सभी 75 जिलों में वितरण के लिए योगी सरकार ने शीतलहरी में कुल 496883 कंबल खरीदे। इनमें से दो लाख 86 हजार 740 लोगों में कंबल का वितरण भी हो गया। शीतलहरी से बचाव के लिए 1220 रैन बसेरे स्थापित किए गए। इसकी क्षमता 29228 है। वहीं सूबे में अलाव जलाने के लिए 14043 स्थान चिह्नित किए गए। यूपी के जनपदों में प्रतिदिन 12594 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रैन बसेरों की जमीनी हकीकत देखने खुद ही पहुंच गए थे।