अभिषेक पांडेय को मेरठ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया

Update: 2022-11-27 11:00 GMT

मेरठ न्यूज़: लंबे समय से उपाध्यक्ष विहिन चल रहे मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) को वीसी मिल गया हैं। अभिषेक पांडेय को नया उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। मृदुल चौधरी के तबादले के बाद से ही यह पद खाली पड़ा हुआ था। डीएम दीपक मीणा को एमडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। बताया गया कि बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय अब मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। शनिवार देर शाम शासन ने अभिषेक पांडेय के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिये। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। नए उपाध्यक्ष एमडीए के नए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। गोरखपुर आवास विकास कालोनी शाहपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक पांडेय ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज में 31वां स्थान प्राप्त किया था।

अभिषेक पांडेय के पिता रमेश चंद्र पांडेय पेशे से इंजीनियर हैं। छोटा भाई आशीष इंजीनियर है। अभिषेक ने 2012 में आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इसके बाद इनका सेलेक्शन टाटा स्टील में हो गया, लेकिन नौकरी छोड़कर वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली।

Tags:    

Similar News

-->