Mau में युवक की धारदार हथि‍यार से की हत्‍या, हत्यारों की धर-पकड़ के लिए तीन टीमों में गठित की

Mau में युवक की धारदार हथि‍यार से की हत्‍या

Update: 2025-05-22 16:36 GMT

Ghosi.घोसी (मऊ)। मझवारा क्षेत्र के खैरा मोहम्मदपुर गांव के सिवान में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ​​युवक की पहचान खैरा मोहम्मदपुर निवासी 19 वर्षीय रजनीश चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह बाहर चला गया।

सुबह आठ बजे उन्हें घटना की जानकारी हुई।उधर, पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। खैरा मोहम्मदपुर निवासी रामफल चौहान विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर उनके पिता व तीन बेटे रहते हैं। आधी रात को रामफल के सबसे छोटे बेटे रजनीश के मोबाइल पर किसी का फोन आया। मोबाइल पर बात करने के बाद वह घर से बाहर चला गया। भोर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।


Tags:    

Similar News