GAZIYABAD गाजियाबाद : इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वार्ड-99 स्थित गौर ग्रीन सिटी मार्केट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम की लापरवाही के कारण बाजार के बाहर खुले नाले में एक युवक स्कूटी समेत गिर गया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फुटेज में दिख रहा है कि युवक बाजार से सामान लेकर स्कूटी बैक कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीधे खुले नाले में जा गिरा। हादसा देखकर पास खड़े दो बच्चों ने तुरंत लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।