sambhal संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बनियाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार एक चार साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।