9 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

Update: 2023-08-19 11:25 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 9 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए गए है। जारी की गई सूची के मुताबिक आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए, बीपी जोगदंड एडीजी महिला सुरक्षा संगठन, राजीव कृष्ण एडीजी विजिलेंस बनाए गए, राजीव कृष्ण की जगह अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन का नया एडीजी बनाया गया।
इसी तरह एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा का भी तबादला किया गया है। मोहित अग्रवाल एडीजी एटीएस बने, नवीन अरोड़ा एडीजी टेक्निकल सर्विसेज में भेजे गए, बीडी पॉलसन एडीजी ट्रैफिक बने, संजीव गुप्ता सेक्रेटरी होम बनाए गए, एलआर कुमार डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए।
Tags:    

Similar News