मेरठ में 50 हजारी सुशील फौजी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Update: 2023-01-26 08:19 GMT

मेरठ: शातिर अपराधी सुशील फौजी निवासी भदौडा, रोहटा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सुशील फौजी पर 50,000 का इनाम था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। वह लद्दाख में ड्यूटी कर रहा था।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि भदौडा गांव में इमरान नाम के एक व्यक्ति की तहरीर पर सुशील फौजी के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।

सुशील फौजी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। इस मामले में सुशील पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सुशील आर्मी में जवान है और उसकी पोस्टिंग लद्दाख में थी।

कई बार पुलिस आर्मी के सेंटर पर उसको गिरफ्तार करने के लिए गई लेकिन आर्मी के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी कराने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर कई बार पुलिस और आर्मी अधिकारियों के बीच पत्राचार भी हुआ।

बुधवार को सुशील फौजी ने कचहरी स्थित एसीजे-6 की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी लगने पर रोहटा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस फौजी को रिमांड पर ले सकती है।

Tags:    

Similar News

-->