नेपाल से गांजा लाकर बेचने वाले 5 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Update: 2023-04-03 14:45 GMT

बस्ती: प्रभारी निरीक्षक रुधौली मय पुलिस टीम व प्रभारी स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-03.04.2023 को थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/ क़ानून व्यवस्था व क्षेत्र सुरक्षा/ देखभाल हेतु रात्री गश्त के दौरान बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर समय 03:05 बजे नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आस-पास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे 05 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों (राजेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 रामचन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-10 CC-रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (उ0प्र0) ,काशीनाथ पुत्र रुदल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी टड़वा सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर (उ0प्र0) ,रमाशंकर जायसवाल पुत्र कपिलदेव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी मोहन बाजार महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद सिवान (बिहार) ,साहिल अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-10 CC-रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (उ0प्र0) ,स्वामीनाथ निषाद पुत्र चन्द्रभान निषाद उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम डाड़ी थाना गोला जनपद गोरखपुर (उ0प्र0) ) को 65 किलो 740 ग्राम गांजा व चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया |

पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु समस्त टीम को रुपये 10,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया |

गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना रुधौली पर गिरफ्तार 05 अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/2023 धारा 8/20 NDPS Act व धारा 207 M.V. Act पंजीकृत कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग नेपाल राष्ट्र से गांजा खरीदकर जनपद बस्ती व उसके आस-पास के जनपदों में ले जाकर फुटकर में बेच देते हैं जिससे ज्यादा मुनाफ़ा होता है |

Tags:    

Similar News

-->