व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2023-02-18 15:15 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर की पुलिस के द्वारा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी कर खाते से 17 लाख 68 हजार निकालने वाले चार अभियुक्तों को बेहट पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया बेहट थाने में व्यापारी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस के द्वारा छानबीन करने पर पता चला है कि एक बैंक कर्मी सहित 4 लोगों ने मिलकर व्यापारी के खाते से 17 लाख 68 हजार निकाले गए पुलिस ने जाल बिछाकर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है इनके कब्जे से लगभग 5 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

सभी आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News