लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 36.33% मतदान हुआ.

हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगेः रवि किशन
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि बीजेपी दावे नहीं कर रही है. दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं. उत्तर प्रदेश में 70 साल में जो काम नहीं हुए हैं वो पिछले 5 साल में हुए हैं. हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा. बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. अब यूपी की जनता ने यहां 'राम राज्य' बनाने का फैसला कर लिया है.


 

Full View



Tags: