प्रिंसेस पार्क सोसायटी में डॉग लवर पर 1.25 लाख जुर्माना

Update: 2025-08-28 15:17 GMT

FARIDABAD फरीदाबाद : सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने एक महिला निवासी दिव्या नायक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दिव्या नायक ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन पर यह कार्रवाई कुत्तों को खाना खिलाने के मामले में की गई है।

महिला का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और परिवार को पुलिस की ओर से धमकाया भी गया। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त से सोसायटी परिसर में कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगा दी गई है और इस पर निगरानी के लिए लेडी बाउंसर भी तैनात किए गए हैं।

Tags:    

Similar News