महाराजगंज में तेंदुए के हमले से 10 वर्षीय मासूम की मौत

10 वर्षीय मासूम की मौत

Update: 2022-08-12 07:13 GMT

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के जिले महराजगंज में एक 10 वर्षीय बच्चें को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। मासूम पर हमला कर तेंदुए ने उसकी जान ले ली। शव का सिर धड़ से अलग मिला और कुछ सिर तथा शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शव के पास ही बैठा था पर लोगों के शोर मचाने के बाद वह जंगल में चला गया। बालक का शव झाड़ी के बीच छोड़कर चला गया। गांव के लोगों में दहशत है। परिजन शव को जगंल के बाहर लाए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चें को ढूढंना किया शुरू
जानकारी के अनुसार यह हादसा सोहनी बरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला बेलभार के गांव के पिंटू यादव का 10 वर्षीय बेटा अमित यादव जंगल के किनारे बकरी चराने गया था। बकरी चरते हुए जंगल की ओर गई तो झाड़ी में छिपा तेंदुआ ने बच्चे को खींच लिया। जब देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजना शुरू किया और उसके नहीं मिलने पर लोग रात में जंगल में भी खोजा लेकिन पता नहीं चला। जंगल में बालक की लाश मिलने के बाद नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह गांव में मातम पसरा हुआ है।
वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का निकला गुस्सा
लोगों का कहना है कि गांव में तेंदुआ उनके पशुओं को निशाना बनाते रहते हैं, लेकिन आज बच्चे को भी नहीं छोड़ा। वन विभाग पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय लोगों ने हिंसक जानवरों से रक्षा की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ नहीं किया। शहर के बड़े भूभाग में सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग फैला हुआ है। यहां पर अक्सर जंगली जानवर इलाकों में ताण्डव मचाते रहते हैं। शहर के सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार हिंसक पशु किसानों की मवेशियों को अपना निवाला बनाते रहते हैं।


Tags:    

Similar News