वार्ड आरक्षण: जोर का झटका धीरे से

Update: 2022-12-03 09:24 GMT

सरूरपुर: नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन द्वारा नगर पंचायत हर्रा,खिवाई में महिलाओं के लिए जहां चार-चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं, 11 वार्ड में पिछड़ी जाति की महिला को भी मौका दिया गया है। कुल मिलाकर दोनों नगर पंचायतों में से 15-15 वार्ड में से 5-5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, बाकी 10 वार्डों में से 1-1 वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी को अनारक्षित रखा गया है। नगर पंचायत हर्रा में वार्ड-2, 7, 8 व 15 को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड-13 को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। उधर, वार्ड-1, 2, 3, 5, 6, 9, 10, 11 व 12 को अनारक्षित रखा गया है। जबकि नगर पंचायत खिवाई में वार्ड-1, 2, 6 व 15 को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड-11 को पिछड़े वर्ग के लिए, जबकि वार्ड-4 को पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि बाकी वार्ड-3, 5, 7, 8, 9, 10, 12, 13 व 14 को अनारक्षित रखा गया है।

जबकि नगर पंचायत करनावल में वार्ड-3 व 5 को महिला वर्ग के लिए वार्ड-8 व 10 को पिछड़ा वर्ग के लिए। जबकि वार्ड-7 को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड-4 को अनुसूचित जाति के लिए। जबकि वार्ड-2 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा नगर में 1, 6, 9, 11 व 12 वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। कस्बा हर्रा खिवाई में जहां महिलाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। वहीं, कस्बा करनावल में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग को तरजीह दी गई है। 15 वार्ड में से मात्र 5 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। बाकी को आरक्षित किया गया है।

जबकि नगर पंचायत हर्रा, खिवाई में पांच-पांच वार्ड आरक्षित है। बाकी 10 वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। तीनों नगर पंचायत में आरक्षण को लेकर पहले से तैयारी में जुटे कुछ संभावितों के जहां वार्ड के आरक्षण को लेकर चेहरे लटक गए हैं। वहीं, कुछ के चेहरों पर खुशी की लहर भी है। वार्ड में काफी समय से चुनाव को लेकर लड़ने की तैयारी कर रहे कुछ संभावित प्रत्याशियों को जोर का झटका धीरे से लगा है तो वहीं कुछ के चेहरे भी खिले हैं। ज्यादातर वार्ड आरक्षण होने के चलते सामान्य संभावित प्रत्याशियों को झटका लगा है तो वही पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का मौका भी मिला है।

Tags:    

Similar News