त्रिपुरा : विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

भाजपा

Update: 2022-06-02 06:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भाजपा ने त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। चार विधानसभा क्षेत्रों- अगरतला, टाउन बरदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे और मतगणना 26 जून को होगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपचुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षकों (प्रभारी) को नियुक्त किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तीन पदाधिकारियों में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल और असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मुल्ला बरुआ शामिल हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह जून को समाप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि सिंघल ने राज्य की केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक से उनके आवास पर मुलाकात की।मुख्यमंत्री माणिक साहा, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं ने उपचुनाव के लिए एक संगठनात्मक बैठक की और इसके लिए रणनीति तैयार की।
सोर्स-DN360
Tags:    

Similar News