राजभवन में सादे समारोह में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश ने पद की शपथ ली
राजभवन में सादे समारोह
त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिन्हा ने आज राजभवन में एक सादे समारोह में पद की शपथ ली। राज्य के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज सुबह राजभवन के दरबार हॉल में पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा, वित्त मंत्री प्राणजीत सिंह राय, कृषि मंत्री रतन लाल नाथ और खेल युवा कार्यक्रम मंत्री टिंकू राय शामिल हुए. उस मौके पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं हुई।